मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.5 प्रतिशत हो गई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर निराशाजनक नतीजों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार द्वारा किए गए दावों की कलई खोली। शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर आई।


मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.5 प्रतिशत हो गई। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया वादा तेरा वादा-2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएँगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन होगी... क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा? आज जीडीपी ग्रोथ 4.5फीसदी आई है।


जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है। 


" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
नागपुर से मरकज आए 54 लोगों की हुई पहचान महाराष्ट्र के नागपुर से निजामुद्दीन मरकज में 54 लोग पहुंचे थे जिनकी पहचान कर उन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इस बात की पुष्टि नागपुर नगर निगम के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने की है।
मरकज में जो कुछ भी हुआ वह गलत : आरिफ मोहम्मद खान 
दिल्ली के मरकज से लौटे कोरोना पॉजिटिव शख्स की भावनगर में मौत
नरेला से नजफगढ़ के बीच रूट नंबर 708 पर चलने वाली डीटीसी की एसी बस को डिचाऊं कला के पास जय विहार बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति ने रुकवाया। उसके साथ दो महिलाएं भी थीं।
पुलिस ने जारी किया मरकज का वीडियो